ओमकार जिलाध्यक्ष व परवेज आरिफ टीटू बने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष

अमरोहा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में भारी फेर बदल किया गया है। जिसके चलते अमरोहा में भी ओमकार कटारिया को जिलाध्यक्ष व परवेज आरिफ टीटू को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री कटारिया व शहर अध्यक्ष श्री टीटू ने कहा है कि वह काग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधियों नीतियों को उजागर कर जनता को बताएंगे। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि सरकार की जन विरोधी नीतियों का ख्ुलकर विरोध करें।


टिप्पणियाँ