नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, घायल

बीजापुर, :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोली मार दी। घायल पूर्व सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के चिहका गांव के पूर्व सरपंच बोटी लेकाम :55 वर्ष: को नक्सलियों ने गोली मार दी है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीते रविवार की रात को हथियारबंद नक्सली लेकाम के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर निकालकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तब लेकाम को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लेकाम के पैर में गोली मारी गई है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने लेकाम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।


टिप्पणियाँ