जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी

नोएडा, :  यहां थाना इकोटेक-प्रथम क्षेत्र के अटाई गांव में एक बुजुर्ग को तीन लोगों ने शुक्रवार की रात जमीन विवाद के चलते गोली मारकर घायल कर दिया।

एसपी (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना इकोटेक-प्रथम क्षेत्र के अटाई गांव में रहने वाले बुजुर्ग शारदा को जमीनी विवाद के चलते इंद्राणी, विनोद और रणवीर नामक तीन लोगों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ