लाठी के दम पर इंसाफ की आवाज को नहीं दबा पाएंगे योगी आदित्य नाथः अजय कुमार लल्लू

लखनऊ : आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 कांग्रेस  प्रियंका गांधी जी ने प्रातः रेप पीड़िता के घर जनपद उन्नाव पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त किया।  पीड़ित परिजनों से श्रीमती गांधी ने अकेले में बातचीत की। उन्होने कहा कि इस मामले को राजनैतिक मामला न बनाते हुए हम शासन, प्रशासन से कहना चाहते हैं और पूछना चाहते हैं कि इस तरह की घटनाएं रोज-रोज क्यों हो रही हैं। आरोपी पीड़ित परिवार को घर में घुसकर मारते-पीटते हैं बच्चों को स्कूल जाने से रोकने के लिए धमकाते हैं ऐसा क्यों हो रहा है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आप की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ेगी और जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक चुप नहीं बैठेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू एवं विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा'मोना' जी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर आज सुबह से ही कांग्रेसजन उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों को न्याय और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने हेतु आन्दोलित रहे। जिसके अन्तर्गत सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस व छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को कुचलने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निहत्थे कांग्रेसजनों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया जिसमें तमाम कांग्रेसजनों को चोटें आयीं।
पुलिस की बर्बरता के बावजूद भी कंाग्रेसजन न वहां से पीछे हटे और न ही डरे। इसके उपरान्त सभी कांग्रेसजन एकत्र होकर सीधे जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गये और गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम व उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दो, महिला के सम्मान में प्रियंका जी मैदान में, बलात्कारियों की यह सरकार-नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, जैसे गगनभेदी नारों के साथ प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। समस्त कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया लेकिन प्रदेश सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग करके कांग्रेसजनों को रोकने की कोशिश की गयी लेकिन कांग्रेसजन यहीं नहीं रूके, बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड़िंग लांघने का प्रयास किया जिस पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक पुनः लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई कांग्रेसजनों को चोटें आयीं। कांग्रेसजनों का हौसला फिर भी बना रहा और सब वहीं पर धरने पर बैठ गये। कांग्रेसजनेां के इस आक्रोश को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये और उन्होने बल का प्रयोग कर अमानवीय व्यवहार करते हुए आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी सहित सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर कई बसों में भरकर इको गार्डेन ले गये जहां देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
गिरफ्तारी देते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्नाव की बेटी के लिए कांग्रेसजन आज लोकतांत्रिक तरीके से इंसाफ की मांग कर रहे थे लेकिन तानाशाह योगी सरकार लाठी के दम पर इंसाफ की आवाज दबाने का काम कर रही है। लाठी के दम पर इंसाफ की आवाज भाजपा नहीं कुचल पाएगी। उन्होने कहा कि कांग्रेसजन शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कर रहे थे लेकिन योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सूबे की कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ तत्काल इस्तीफा दें उन्होने कहा कि उन्नाव की बेटी के इंसाफ के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। उन्होने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देकर गोरखपुर वापस चले जाना चाहिए। एनसीआरबी का 2018 का आंकड़ा सरकार जानबूझकर सार्वजनिक नहीं कर रही है आखिर सरकार जनता से क्या छुपाना चाहती है। उ0प्र0 की बीजेपी सरकार का वर्ष 2019 का कार्यकाल महिला अत्याचारों के लिए जाना जाएगा।


टिप्पणियाँ