अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया पद मिलने के बाद हाशमी हाउस पहुंचे। पीसीसी सदस्य डॉ. सिराजउद्दीन हाशमी से आशीर्वाद लिया। डॉ. हाशमी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद डा. हाशमी ने कहा कि नवनयुक्त जिलाध्यक्ष लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रह कर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कटारिया को जिले की कमान सौंप कर कांग्रेस हाई कमान ने जिले में कांग्रेस की मजबूती का रास्ता प्रशस्त किया है। पूरा विश्वास है कि श्री कटारिया कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका अदा करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ व युवा सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाते हुए सबका सम्मान करते हुए हर साथी को उसकी शक्ति व प्रतिभा अनुसार जिम्मेदारी देंगे।
संक्षिप्त सबोधन में श्री कटारिया ने डॉ. हाशमी व अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते कहा कि कांग्रेस का प्रचार प्रसार व पार्टी की मजबूती प्रथम उद्देश्य रहेगा। बोले डॉ. हाशमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य होने के साथ साथ हमारे मार्ग दर्शक भी हैं। प्रदेश में अगले विधान सभा चुनाव तक जिला में पार्टी को सर्वप्रथम बनाना ही पहला लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देहली प्रदेश हकीम गयासुद्दीन हाशमी ,देश राज,अंकित कटारिया,फिरोज खान, डॉ. बुरहान उद्दीन डॉ. शहजाद उद्दीन, अरशद जाफरी, पं. रत्न सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, मतीन अहमद, आदिल रशीद अन्सारी, हरि सिंह मौर्या पँडित गजेंद्र प्रकाश शर्मा, अब्दुल मलिक आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ