गुजरात में आदमखोर तेंदुए को मारा

अमरेली (गुजरात),:  गुजरात के अमरेली जिले में बागसारा गांव के पास बुधवार शाम को वन विभाग के कर्मचारियों ने एक आदमखोर तेंदुए को मार डाला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि इस तेंदुए ने आसपास के इलाकों में कम से कम दस लोगों और पूरे क्षेत्र में 14 से 15 लोगों को मारा था।

उन्होंने कहा कि वन रक्षकों के समूह के एक सदस्य ने गाय के शेड के पास यूकेलिप्टस के पेड़ों के पीछे छिपे तेंदुए को गोली मार दी।

वन विभाग ने पहले तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने वनकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

पिछले कुछ महीनों में अमरेली क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों में तेजी देखी गई थी।


टिप्पणियाँ