दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी

नयी दिल्ली,:  राष्ट्रीय राजधानी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्का कोहरा रहा, हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा और किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे है।

पालम में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयानगर में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है।

कोहरे के कारण कम से कम 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिसमें चेन्नई-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस आठ घंटे से अधिक, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 6 घंटे और हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रहीं हैं।

दिल्ली में सोमवार को अधितम तापामन लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।


टिप्पणियाँ