सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय गुणवत्‍ता परिषद की ओर से उत्‍तराखंड में सम्‍मेलन

भारतीय गुणवत्‍ता परिषद (क्‍यूसीआई) 20 दिसम्‍बर, 2019 को उत्‍तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पीएचडी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंडल (पीएचडीसीसीआई) के सहयोग से अपना 11वां क्षेत्रीय गुणवत्‍ता सम्‍मेलन आयोजित करने जा रही है। इस सम्‍मेलन का उद्घाटन उत्‍तराखंड के शहरी विकास मंत्री  मदन कौशिक करेंगे। भारत सरकार के इस्‍पात मंत्रालय में राज्‍य मंत्री श्री फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।


रुद्रपुर आरक्‍यूसी की थीम है 'गुणवत्‍ता के साथ उन्‍नत विनिर्माण, नवाचार और प्रौद्योगिकी से जुड़े ठोस कदम।' इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य कारोबार में गुणवत्‍तापूर्ण संस्‍कृति की विशिष्‍ट अहमियत के बारे में जागरूकता पैदा करना, संगठनों के कार्य-प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने एवं अभिनव प्रगति करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करना एवं त‍कनीकी क्षेत्र में उद्योग 4.0 और भावी रखरखाव के तौर-तरीकों जैसी उल्‍लेखनीय प्रगति को साझा करना है।


सम्‍मेलन के दौरान डिजिटल बदलाव के साथ विनिर्माण एवं आपूर्ति श्रृंखला (सप्‍लाई चेन) में मूल्‍यवर्द्धन करने, संगठन के गुणवत्‍ता की ओर अग्रसर होने के मानचित्रण और उद्योग 4.0 में नेतृत्‍व के लिए कौशल बढ़ाने और सतत नवाचार एवं गुणवत्‍तापूर्ण संस्‍कृति के लिए सहभागितापूर्ण रणनीतियों पर सत्र आयोजित किये जाएंगे।


गुणवत्‍तापूर्ण संस्‍कृति सृजित करने, उन्‍नत विनिर्माण, उद्योग 4.0 और नेतृत्‍व एवं सहभागितापूर्ण रणनीतियों के क्षेत्र के विशेषज्ञ इन चर्चाओं का नेतृत्‍व करने के लिए रुद्रपुर सम्‍मेलन में भाग लेंगे और इसके साथ ही भारत में 4.0 इंजीनियरिंग क्रांति सुनिश्चित करने के लिए भावी कदमों को उठाने की रूपरेखा पेश करेंगे।


इस सम्‍मेलन में उत्‍तराखंड क्षेत्र के शीर्ष संगठनों के 150 से भी अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की आशा है। उधम सिंह नगर जिला और रुद्रपुर दरअसल उत्‍तराखंड के प्रमुख औद्योगिक एवं शै‍क्षणिक केन्‍द्र (हब) हैं। अनेक बुनियादी ढांचागत उद्योगों, मोटर वाहन कंपनियों और एफएमसीजी उद्योगों की इकाइयां (यूनिट) रुद्रपुर में हैं। भारतीय गुणवत्‍ता परिषद को यह उम्‍मीद है कि वह इस सम्‍मेलन के जरिये देश के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित उद्योगों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर लेगी।    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...