सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत जल्दी ही कठिन आर्थिक स्थिति से बाहर होगा: राजनाथ

न्यूयार्क, :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक नरमी से कुछ हद तक भारत प्रभावित हुआ है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि देश जल्दी ही इस कठिन स्थिति से बाहर आ जाएगा।

अमेरिका-भारत 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता के लिये सोमवार को यहां पहुंचे सिंह ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शैक्षणिक संगठन एशिया सोसाइटी में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंत्री स्तरीय वार्ता वाशिंगटन में 18 दिसंबर (रिपीट 18 दिसंबर) को होगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल दुनिया भर में आर्थिक नरमी की चर्चा है। ''मैं भी स्वीकार करता हूं कि वैश्विक आर्थिक नरमी है और भारत भी इससे कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। लेकिन मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत कुछ ही महीनों में इस कठित स्थिति से निकल आएगा।''

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह भारत के लिये कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है क्योंकि सरकार ने कई बड़े कदम उठाये हैं और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ''हम केवल उपभोक्ता मांग में वृद्धि कर वैश्वक आर्थिक वृद्धि का सामना कर सकते हैं और उससे निपट सकते हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने कई संरचनात्मक और प्रक्रियागत सुधार किये हैं जिसका प्रभाव अब दिख रहा है।

सिंह ने कहा, ''वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत इससे प्रभावित नहीं हुआ क्योंकि अन्य देशों के मुकाबले भारत की उपभोक्ता मांग तुलनात्मक रूप से बेहतर है। हम निश्चित रूप से इस कठिन स्थिति से बाहर आ जाएंगे।''

भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में महत 4.5 प्रतिशत रही। वृद्धि दर लगातार छह तिमाही से घट रही है। इसका प्रमुख कारण मांग कम होने से विनिर्माण क्षेत्र में नरमी है।

मंत्री स्तरीय वार्ता में सिंह के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो ओर रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के साथ 18 दिसंबर को बातचीत होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...