बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
हमीरपुर, : कुरारा थाना क्षेत्र में 90 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की कीमत लगभग 70 लाख रूपए है।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अनूप तिवारी, मुकेश और कल्लू शिवहरे को गुरुवार को 90 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया।
उन्होंने बताया गांजे की कीमत लगभग 70 लाख रूपए है। मामले की जांच चल रही है।
टिप्पणियाँ