वीरांगना रानी झांसी को नमन - स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ : , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती पर झांसी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने माताओं बहनों को दीनता और हीनता के दायरें से बाहर निकालकर संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आन्दंोलन की दीपसिखा महारानी लक्ष्मीबाई ने सिद्ध कर दिया कि नारी अबला नहीं है। उन्होंने सुभद्रा कुमारी चैहान की पंक्तियों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चमक उठी सन् सत्तावन में वह तलवार पुरानी थी, दिखा गई पथ, सिखा गई हमको जो सीख सिखानी थी, बुन्देले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। उन्होंने कहा कि पूरा देश रानी के बलिदान को कृतज्ञ नमन करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर मुझे इस कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। महारानी लक्ष्मीबाई अमर है और उनकी गाथाएं भी अमर है।  
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह झांसी पहुंचे जहां उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई जयन्ती पर तिरंगा यात्रा को रवाना किया इसके साथ ही भारत माता की जय व वंदे मातरम् का संदेश लेकर भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामें मोटर साईकिलों पर सवार होकर आगे बढे़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लक्ष्मीबाई पार्क में वीरांगना की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के झांसी पहुंचते ही बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर अपने अध्यक्ष की अगुवाई के लिए पहुंचे और काफिले के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का क्रम नगर के सभी प्रमुख चैराहों पर चलता रहा। मार्ग में श्री सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मान समारोह में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी जैसे तपस्वी जीवन जीने वाले नेता मिले। देश व प्रदेश की जनता ही उनका परिवार है।भाजपा ने जो कहा वही किया कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त करकेे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह जी  ने ऐतिहासिक काम किया है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा पार करता है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। उन्होंने कहा कि आप में से ही कोई कल प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता अपनी कार्यक्षमता के बल पर किसी भी दायित्व तक पहुंच सकता है।  


टिप्पणियाँ