उ0प्र0विकास की ओर लगातार अग्रसर केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य ने आज बदायुं क्लब  जनपद बदायुं मे 3142.92 लाख रुपए की लागत से 127.10 किलोमीटर की लम्बे 36 मार्गां का शिलान्यासध्लोकार्पण किया।

 लोकार्पणध्शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए  उन्होने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयास से विकास के लिए सड़के ही नहीं ,बल्कि बिजली की उपलब्धता, गरीबों को आवास सहित  योजनाओं से भी लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता के द्वारा केन्द्र और प्रदेश में ऐसी सरकार बनाई गई जो डबल ईंजन की सरकार  है। सरकार की स्पष्ट मंशा है कि विकास की सुगंध प्रदेश की 23 करोड़ जनता तक पहुंचे। मोदी जी एवं योगी जी का नारा है सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान को प्रथम स्थान पर पहुंचाने का संकल्प लेकर जिस प्रकार परिश्रम करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार काम कर रही है, उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए योगी जी की सरकार कार्य कर रही है। जब तक देश में उत्तर प्रदेश नम्बर वन नहीं बनेगा तब तक दुनिया में हिन्दुस्तान नम्बर वन नहीं बनेगा। उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाई तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। दावे से कहा जा सकता है कि बिना भेदभाव के सरकार सभी जरूरतमंदों को लाभ दे रही है। उन्होंने संकल्प लिया था कि टॉप 20 में स्थान अर्जित करने वाले बच्चों  के घर तक सड़क  बनाने की योजना का नाम  डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ रखा है। इसके अन्तर्गत मेधावी छात्रों के निवास स्थल हेतु निर्माण एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में निर्णय लिया गया है कि विद्यालय के टॉपर बच्चों को किसी के द्वारा सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी। टॉपर बच्चों के स्कूल तक भी सड़क बनाकर देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भरोसा दिलाते है कि विकास की कोई कमीं नहीं होने दी जाएगी। सरकार का खजाना बदायूँ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के संर्वांगीण विकास के लिए खुला हुआ है। 

टिप्पणियाँ