स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली वितरण योजना के अन्तर्गत राज्यांश की धनराशि 1346.24 लाख रूपये स्वीकृत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के अतिदोहित, क्रिटिकल एवं सेमी क्रिटिकल विकास खण्डों में स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली वितरण योजना के अन्तर्गत राज्यांश की धनराशि 1346.24 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उप सचिव कृषि, श्रीमती मंजू लता सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कृषि विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

उप सचिव कृषि ने कहा कि जारी निर्देशों के अनुसार स्वीकृत धनराशि स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली वितरण योजना के अन्तर्गत राज्यांश की धनराशि 2366 लाख रूपये के सापेक्ष स्वीकार की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि निदेशक को निर्देश दिये गये हैं कि जनसामान्य के मध्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर कार्यों की पूर्णता का पूर्ण विवरण भी प्रस्तुत करें।

टिप्पणियाँ