शामली में एक ट्रक पलटने से 11 लोग घायल

मुजफ्फरनगर, :  उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक छोटे ट्रक के पलटने से उसमें सवार दस महिलाएं और ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार को कैराना क्षेत्र के पंजिथ गांव के पास हुई, जब ये महिलाएं किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रामदा गांव जा रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं की उम्र 20-45 साल है। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


टिप्पणियाँ