सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

जयपुर, :  राजस्थान के चूरू जिले में रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सिद्धमुख-भादरा राज्य राजमार्ग पर रविवार रात को हुई। तीन लोग सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।

सिद्धमुख के थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान चैनपुरा छोटा गांव के निवासी जयभगवान, गजेंद्र सिंह और संजय सिंह के रूप में की गई है।

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ