राज्यसभा के तीन सदस्यों का इस्तीफा मंजूर

नयी दिल्ली, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन के तीन सदस्यों के सी राममूर्ति, तंजीन फातिमा और रामकुमार कश्यप के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

सभापति नायडू ने उच्च सदन के 250वें सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें राममूर्ति, फातिमा और कश्यप के इस्तीफे मिले थे तथा उन्होंने इन सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

कांग्रेस नेता राममूर्ति सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहे थे वहीं सपा की फातिमा उत्तर प्रदेश का और भाजपा के कश्यप हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

सभापति ने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस सदस्य एमवी राजीव गौड़ा को सदन के पीठासीन अध्यक्ष के पैनल में शामिल किया गया है।


टिप्पणियाँ