प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने कहा “झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।


झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। झारखंड शौर्य और करुणा का पर्याय है। इस राज्य के लोग हमेशा प्राकृति के साथ सामंजस्य से रहते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।         


मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।”


टिप्पणियाँ