प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण


अमरोहा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग शनिवार को गजरौला पहुंचे। उन्होंने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी अस्पताल में मरीजों से बात कर अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

   प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग अतुल गर्ग शुक्रवार को गजरौला पहुंचे। यहां उन्होंने गजरौला और धनोरा के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की। सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधा और व्यवस्था के बारे में जानकारी की। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि बहुत जल्द स्वास्थ्य में सुधार आने वाला है और आने वाले पांच से वर्षो  में स्वास्थ्य महकमे में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि इसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। श्री गर्ग ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ मंत्री बनने की होड़ थी। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने लिए काम किया तथा विभाग की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया। जिसकी वजह से विभाग काफी पिछड़ गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। 

टिप्पणियाँ