पूरे विश्व में भारतीय संविधान की अलग मिसाल है : ओम कुमार


अमरोहा। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जोया रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के संविधान के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में ऐसा संविधान नहीं है, जैसा हमारे देश का संविधान है। देश के संविधान में सभी वर्ग, समाज व धर्म के लोगों को बराबर के अधिकार दिये गये हैं। यह हमारा संविधान ही है जिसने अनेकता के बावजूद एकता का संदेश दिया है। हमारे धर्म निरपेक्ष संविधान के कारण ही विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। निश्चय ही आने वाले समय में संविधान पर चलते हुए हमारा देश विकास की ओर अग्रसर रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत किया गया था। जबकि 12 अक्टूबर 2015 को 26 नवंबर को राष्ट्ीय संविधान दिवस घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक राजीव तरारा के साथ ही नहटौर के विधायक ओम कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।


टिप्पणियाँ