पराली जलाने पर किसान के खिलाफ मामला दर्ज

जींद :  उच्चतम न्यायालय और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर खेत में पराली जलाने के सिलसिले में अलेवा थाना पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कृषि विभाग, अलेवा के अधिकारी मेजर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर प्रतिबंद्ध लगाया हुआ है। बावजूद इसके शामदो गांव निवासी खुशीराम ने 16 कनाल पराली जलायी।

अलेवा थाना पुलिस ने मेजर सिंह की शिकायत पर खुशीराम के खिलाफ आदेशों की अवमानना करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


टिप्पणियाँ