NER की नई DRM डॉक्टर मोनिका अग्निहोत्री ने सँभाला चार्ज 


  लखनऊ : NER की नई DRM डॉक्टर मोनिका अग्निहोत्री ने सँभाला चार्ज   पूर्व DRM साहिबा ने नई DRM साहिबा को दिया चार्ज    रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक थी मोनिका अग्निहोत्री   1992 बैच की IRTS 


डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने मैथेमेटिकल स्टैटिस्टिक्स में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष-1992 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आयी। अपने कार्यकाल के दौरान आपने पूर्वोत्तर रेलवे में विभिन्न पदों पर जैसे वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक तथा रेलवे बोर्ड में निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
      इसके अतिरिक्त उन्होने 'आर.वी.एन.एल' में महाप्रबन्धक (बिजनेस डेवलेपमेंट) के पद पर कार्य करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियाॅं प्राप्त की।
      आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।






 





टिप्पणियाँ