महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक देने का आरोप

संभल :  हयातनगर थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर व्हाट्सऐप से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उम्मन नाज की अलीगढ में 2016 में रफी सिद्दीकी से शादी हुई थी। वह पति के साथ कुछ समय दुबई में भी रही।

नाज का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले कार और नकद राशि दहेज में मांग रहे थे।

उसने आरोप लगाया कि पति ने 22 नवंबर को दुबई से व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने प्राथमिकी गुरुवार को लिखी। सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।


टिप्पणियाँ