गन्ने की घटतोली पर अंकुश लगाने में प्रशासन का रवय्या खराब : भगत सिंह

अमरोहा। सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन भगत सिंह बाबी का कहना है कि तमाम शिकायतों के बाद भी गन्ने की घटतोली पर पाबंदी लगाने में प्रशासन पूरी तरह से असफल है। जिसके चलते किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। श्री बाबी ने कहा कि गन्ना माफिया किसानों का निरंतर शोषण कर रहे हैं। इसके विपरीत प्रशासन केवल रस्म अदायगी कर किसानों को संतुष्ट करने की असफल कोशिश करने में लगा हुआ है। दिखावे के लिए कुछ गन्ना क्रय केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई कर सब कुछ ठीक कहकर किसानों को संतुष्ट करने की कोशिश करने के बाद भी किसान पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी गन्ना क्रय केन्द्रों पर औचक निरीक्ष्ण कर असलियत को समझने की जरुरत है।


टिप्पणियाँ