अस्पताल परिसर में सिगरेट का कश लगाने पर सपा विधायक पर दो सौ रुपए का जुर्माना

मुरादाबाद : जिला अस्पताल परिसर में सिगरेट का कश लगाने पर सपा के मुरादाबाद देहात से विधायक हाजी इकराम कुरैशी पर दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया, उन्होने तत्काल जुर्माना अदा भी कर दिया। दरअसल विधायक हाजी इकराम कुरैशी का अस्पताल परिसर सिगरेट के कश लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम की ओर से ये कार्रवाई की गई।
         इस बाबत पूछे जाने पर विधायक कुरैशी ने कहा कि बदनाम अगर होंगे तो क्या नाम न होगा।'इसी वीडियो के आधार पर उन पर जुर्माना लगाया गया है।
                जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विधायक ने जुर्माने की रकम जमा कर दी है। विधायक जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिन पर अस्पताल में मरीजों को फल बांटने गए थे।


टिप्पणियाँ