अरुण सिंह को राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी नामित किये जाने पर बधाई

लखनऊ  : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी नामित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए   अरुण सिंह  को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह  लंबे समय से भाजपा संगठन को अपनी मेहनत व कार्य के बल पर मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरुण सिंह  का पार्टी के विभिन्न दायित्वों में काम करने  का एक लंबा अनुभव रहा है तथा वे उत्तर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विषयों को अच्छे से जानते व समझते है ऐसे में उनके अनुभवों का लाभ उनके राज्यसभा में जाने से उत्तर प्रदेश को मिलेगा तथा वे उत्तर प्रदेश को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।


टिप्पणियाँ