अमित शाह चतरा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे

रांची,:  केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को चतरा और गढ़वा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

शाह बृहस्पतिवार की सुबह राँची आयेंगे और यहां से वह चतरा और गढ़वा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सभाएं करने जायेंगे।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग के रविनाथ किशोर ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल राँची पहुँचकर शाह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे चतरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्र 1.30 बजे गढ़वा में भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे।


टिप्पणियाँ