सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न


लखनऊ, : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया आज विभाग के आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुई। इस निर्वाचन प्रक्रिया में  दीपक बाजपेई को संघ का अध्यक्ष तथा  दीपक शुक्ला को संघ के महामंत्री पद पर कड़ी टक्कर के बाद विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर  निखिल मिश्रा एवं  सुशील कुमार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। संघ के संयुक्त मंत्री पद पर सुरेश कुमार ने जीत हासिल की। 

सूचना विभाग के सहायक निदेशक एवं निर्वाचन अधिकारी  राम मनोहर त्रिपाठी की देखरेख में इस निर्वाचन प्रक्रिया में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी  त्रिपाठी ने सुबह से सायं तक बड़ी निगरानी एवं सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभायी तथा बिना किसी विरोध के इस निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में सफल रहे। 

इस निर्वाचन प्रक्रिया में कोषाध्यक्ष पद पर  कपिल कुमार सिंह, आॅडिटर पद पर  आदित्य प्रकाश, संगठन मंत्री पद पर  शैलेन्द्र कुमार, तथा प्रचार मंत्री पद पर  रवि कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों के 06 पदों पर  वीर सिंह, संजय कुमार,  राजा भारती,  प्रणव शुक्ला,  अनुपम राजा, राजेश कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।  

टिप्पणियाँ