8 निकायों में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये

जयपुर, :  राजस्थान में 49 स्थानीय निकायों में उपाध्यक्ष पदों पर बुधवार को चुनाव सम्पन्न हुए।

8 निकायों में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये जबकि 3 निकायों में लाटरी के द्वारा उपाध्यक्ष पद का चयन किया गया।

राज्य में 49 निकायों में बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ।

उल्लेखनीय है कि राज्य में निकाय चुनाव के पहले चरण में 16 नवम्बर को तीन नगर निगमों, 17 नगर परिषदों व 29 नगरपालिकों में 2105 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव हुआ। इसका परिणाम 19 नवंबर को घोषित हुआ और इसमें कांग्रेस का दबदबा रहा। पार्टी कुल मिलाकर 965 वार्डों में जीती। 736 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी, 16 प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी, तीन प्रत्याशी माकपा के जीते तो 385 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिये 49 निकायों के 2105 वार्ड पार्षदों में से 1837 पार्षदों ने भाग लिया। 8 मत अवैध घोषित किए गए।


टिप्पणियाँ