12वीं मंजिल से कूदकर दी जान

ठाणे, : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर में 12वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कासरवडावली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि विनय गुरव नाम का व्यक्ति दोपहर दो बजे जीबी रोड स्थित इमारत की 12वीं मंजिल से कूद गया।

उन्होंने कहा “ उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हम आत्महत्या के कारणों‍ का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम इमारत और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।”

कुछ घंटों बाद इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


टिप्पणियाँ