1 दिसम्बर से 30 जनवरी 2020 तक ग्राम स्वराज अभियान

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक आज प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के सभी मोर्चाें के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सम्बोधित किया। 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी 2014, 2017, 2019 के चुनावों में अभूतपूर्व सफलता मिली है। मैं उन्हें नमन करता हॅू। जो कार्यकर्ता अपने अंदर कार्यकर्ता भाव जगा कर कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होते है। जनता के घर-घर जाकर संपर्क करते है। तो आपको नेता बनने से कौन रोक सकता है। तपस्वी परिश्रमी, पराक्रम की पराकष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। यदि आप अच्छे कार्यकर्ता के साथ नेता नहीं बनेंगे तो पार्टी का विस्तार कैसे होगा। 
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल विहारी वाजपेयी जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना पूरा जीवन खपा कर इस पार्टी को सींचकर बड़ा किया है। दिन में सौ घरों में संपर्क करते थे तो तीन घरों में चाय पीने को मिलती थी एक घर में भोजन मिल पाता था। फिर भी हमारे नेताओं ने हिम्मत न हारकर चरैवेती-चरैवेती के लक्ष्य के साथ संपर्क जारी रखा जिसका परिणाम है। कि आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्यों में सरकारें है। इमर्जेन्सी में बहुत अत्याचार हुए। कई कार्यकर्ता आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिये गए। कभी पार्टी में पद नहीं मांगा केवल सेवा भाव में कार्य करते रहे। राष्ट्रवाद के ध्येय के साथ आप आगे बढिये, क्षेत्रवाद, सम्प्रदायवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद से उठकर  भारत को विश्व गुरू बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करिये। आप भी  कुशाभाऊ ठाकरे, अटल विहारी बाजपेयी, नरेन्द्र मोदी हो सकते है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने घर वालों को 5 लाख नहीं दिये बल्कि गरीबों को इलाज के लिए 5 लाख दिये। अपने लिये घर ना बनाकर गरीबों के लिए घर बनाये। यह वंशवाद की पार्टी नहीं है। यह आपकी पार्टी है, आप ही इसे नेतृत्व देंगे। सर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग लेकर जनता की सेवा करें। 
भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्य योजनाओं के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये। उन्होंने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश में 1.35 करोड़ सदस्य बने है जिसमें कि 75 लाख नए सदस्य बने है। पिछली बार 72 हजार सक्रिय सदस्य थे जो इस बार बढकर 1 लाख 11 हजार सक्रिय सदस्य बनें है। 1 लाख 63 हजार बूथ समितियों का चुनाव 27 हजार सेक्टर में बांटकर 5 दिनों में चुनाव संपन्न कराये गए। एक लाख 56 हजार बूथ समितियों का गठन पूरा कर दिया गया है। 1918 मण्डलों का गठन कर के 1600 मण्डल अध्यक्ष घोषित किये जा चुके हैं। इस बार 1300 नए मण्डल अध्यक्ष बने है। जिसमें 1100 पहली बार बने है। औसत आयु इस बार 35 वर्ष रही है। जो पहले 45-50 वर्ष होती थी। भाजपा को सर्वस्पशी बनाने का प्रयास किया गया है। भाजपा को संगठनात्मक 94 जिलों से बढ़ाकर 98 किया गया है। 20 नवम्बर को एक ही दिन में 97 जिलों में चुनाव संपन्न हुआ। 
गांधी जी की 150वीं जयन्ती मनायी जा रही है। 1 दिसम्बर से 30 जनवरी 2020 राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी जी के निर्वाण दिवस तक ''ग्राम स्वराज अभियान'' आधारित हमारी यात्रा कार्यक्रम रहेगा। मोर्चाें के मण्डल अध्यक्ष से उपर के कार्यकर्ता 10000 गांवों में प्रत्येक सप्ताह में 1 दिन जायेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता एक गांव में जाएगा। जहां 5 करणीय कार्य वे करेंगे।
1- केन्द्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार-प्रसार।
2- सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क। 
3- संगठन की दृष्टि से बूथ समिति की बैठक।
4- गांव के प्रभावी, प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क। 
5- 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस पर गांव सम्मेलन कर गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक का निषेध, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, सबको शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रमों के बारे में बताएंगेे। 
1 दिसम्बर से 30 जनवरी 2020 तक चलने वाले इस अभियान में 1-7 दिसम्बर तक जिलों में कार्यशालायें होंगी। 90000 से अधिक राजस्व गांव इस प्रदेश में है, 10000 गांवों में मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, किसान मोर्चा अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश वर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामधनी गौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हैदर अब्बास उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल ने किया। 


टिप्पणियाँ