शोकसभा का आयोजन


डिजिटल रिपोर्टर्स डाइजेस्ट : अमरोहा। नगर के मुहल्ला बड़ा दरबार में सैयद मुहम्मद आकिल उर्फ बब्बन के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इसी के मुहल्ले के निवासी मुहम्मद खुर्रम के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. खुर्रम ने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया। श्री बब्बन ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम स्व. खुर्रम के परिवार के साथ हैं। उन्होंने स्व. खुर्रम को एक सादगी पसंद इंसान बताते हुए उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता करने की रब से दुआ की। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी, आलम नकवी, शमशेर अली, नाजिम हुसैन आरिफ, आलम मंसूरी, मौलाना याकूब, नसीम सिददीकी व उमैर अंसारी आदि मौजूद रहे।


 

टिप्पणियाँ