प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं

लखनऊ -  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को व पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दीपावली समृद्धि व प्रकाश का पर्व है। केन्द्र में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार आमजन के जीवन में सम्मपन्नता, सुविधा व प्रसन्नता का प्रकाश भरने के लिए अनवरत कार्य कर रही है। हर व्यक्ति के जीवन को सुविधाओं से प्रकाशमयी करने तक यह अभियान अनवरत रहेगा।
 सिंह ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के अन्तिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अहर्निश प्रयास कर रहे है। दीपावली का पर्व उनके भी जीवन को प्रसन्नता व प्रकाश से पूर्ण करंे।
 


टिप्पणियाँ