पत्रकारों की समस्याओं का समाधान होगा : शलभमणि


अमरोहा। प्रदेश सरकार ने मीडिया बंधुओ की समस्याओं व बुनियादी जरूरतो को ध्यान में रखते हुए तेज तर्रार मृदुभाषी व्यक्तितव के धनी शलभमणि त्रिपाठी को अपना सूचना सलाहकार नियुक्त किया है।

 ज्ञातव्य है कि  त्रिपाठी भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता है तथा पहले आईबीएन 7 उत्तर प्रदेश के ब्यूरो भी रहे है। त्रिपाठी का संबध प्रदेश के  देवरिया से है। आईबीएन 7 मे वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो रहने के कारण उनकी पकड़ पूरे प्रदेश के लोगों मे खासकर युवाआें में बहुत गहरी है।अब जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके कंधों पर सूचना सलाहकार की जिममेदारी दी है तो उम्मीद है वह अपने पूर्व अनुभवो का लाभ उठाते हुए मीडिया कर्मियों और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेंगे। इसके अलावा मीडिया बंधुओ की समस्याओं को भी हल करने में पहल की जाएगी।

   त्रिपाठी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से अमरोहा मीडिया कर्मियों मे भी खुशी का माहौल है। अमरोहा आईबीएन 7 के ब्यूरो डॉ.  तारिक अजीम ने शलभमणि त्रिपाठी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और मांग की कि वह अमरोहा के साथ ही प्रदेश के पत्रकारो  के हितों, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान मे रखते हुए सरकार से पत्रकारो को उनका हक दिलवांगे। शलभमणि त्रिपाठी को अमरोहा बुलाकर पत्रकारो के बीच ले जाकर पत्रकारो के हितों पर एक खुले मंच पर चर्चा करेंगे। श्री त्रिपाठी ने भी जल्द अमरोहा आने का वादा कर पत्रकारो की समस्याओं को सुनने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ