मंत्रिमंडल ने भारत और अमेरिका के मध्यध विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के बारे में अनुबंध के प्रस्ता्व को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल नेभारत और अमेरिका के मध्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के बारे में अनुबंध के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी।
लाभ:
· इस अनुबंध से द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय शुरू होगाक्योंकि दोनों पक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आपसी हितों के महत्वपूर्ण समावेश द्वारा संवर्धित पूरक क्षमता का लाभ उठायेंगे।
· यह अनुबंध उच्च गुणवत्ता और उच्च प्रभावी अनुसंधान तथा नवाचारी भागीदारियों को बढ़ावा देने का अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यापक वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकीय समुदायों के मध्य संबंधों को मजबूत बनाएगा और उनका विस्तार करेगा।
मुख्य विशेषताएं:
सहयोग विभिन्न रूपों में किया जाएगा जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी और विशेषज्ञों का आदान-प्रदान।
- सेमिनारों और बैठकों का आयोजन।
- वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों का प्रशिक्षण।
- सहयोगपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं का आयोजन।
- विज्ञान और नवाचार आधारित सार्वजनिक–निजी भागीदारियों की स्थापना।
- उन्नत अनुसंधान सुविधाओं का उपयोग।
टिप्पणियाँ