लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश भाजपा ने किये विभिन आयोजन

लखनऊ , भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 'रन फार यूनिटी' सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला केन्द्रों पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय जनपद प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी में मलदहिया चैराहें पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं के साथ 'रन फार यूनिटी' कार्यक्रम में सम्मलित होकर तेलियाबाग तक दौड़ में सम्मलित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना सरदार पटेल ने देखा था। सरदार पटेल के दृढ़ निश्चय के कारण ही 565 से अधिक रियासतो को भारत में मिलाना संभव हो सका। देश को शान्ति, एकता व अखण्डता के सूत्र में पिरोने का श्रेय महानायक सरदार पटेल जी को ही जाता है। जिसके लिए हम सब सदैव उनके कृतज्ञ रहेगें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो सपना देखा था और किन्ही कारणों से कुछ अधूरा रह गया था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विशाल व्यक्तित्व से पूरा देश वाकिफ है। उसी व्यक्त्वि को देश दुनिया के सामने प्रधानमंत्री मोदी जी ने 'स्टैच्यू आफ यूनिटी' के रूप में निर्माण कराकर अपनी निष्ठा और कृतज्ञता दिखाई है।
 सिंह ने कहा कि संविधान सभा  में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए हमारा देश सरदार पटेल का सदैव कृतज्ञ रहेंगा। उन्होंने मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। जिससे जाति व सांप्रदाय के आधार पर होने वाले किसी भी भेदभाव की गुंजाईश न रहे।
वाराणसी में रन फार यूनिटी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ प्रमुख रूप से राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  


टिप्पणियाँ