लखनऊ - प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए जिन 11 सीटों पर चुनाव हुआ था उनमे से 7 सीट भाजपा के हाथ लगी जबकि 3 सीट जीतने में सपा कामयाब रही और एक सीट अपना दल को मिली। जबकि बसपा और कांग्रेस के हाथ निराशा लगी लेकिन कांग्रेस ने इन उपचुनाव में सीट भले ही कोई न जीती हो लेकिन उसका वोट प्रतिशत बड़ा है। और 2 सीटों पर वह दूसरे नंबर पर रही।
इन उपचुनाव में जिन 11 सीटों पर चुनाव हुए है उनमे से 9 सीटे भाजपा के पास थी जबकि एक - एक सीट सपा और बसपा के पास थी। जिसमे से भाजपा अपनी 8 सीटे बचाने में कामयाब रही जबकि सबसे ज्यादा सफता सपा के हाथ आई जिसने अपनी रामपुर की सीट तो बचाई ही साथ की एक - एक सीट उसने भाजपा और बसपा से भी झटक ली। सपा न केवल 3 सीटों पर जीती बल्कि 4 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर भी रही। सपा को 22. 6 प्रतिशत वोट मिले।
वही कांग्रेस ने भी इन उपचुनाव में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया जिन 11 सीटों पर चुनाव हुए उनमे से कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं थी यानि कांग्रेस के लिए खोने के लिए कुछ भी नहीं था। उपचुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़कर लगभग दोगुना हुआ है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 6.25 फीसदी वोट मिला था। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलनों और संघर्षों के दम पर लगभग 12.80 फीसदी वोट पाया। उत्तर प्रदेश की विधानसभा उपचुनावों कांग्रेस सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत बढ़ाने वाली पार्टी बनी है। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद ने सहारनपुर की गंगोह सीट पर भाजपा प्रत्याशी को ज़बरदस्त टक्कर दी नोमान सिर्फ 5419 वोटो से हारे और दूसरे नंबर पर रहे। कनपुर और प्रतापगढ़ में कांग्रेस अच्छा लड़ी कनपुर में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही तो प्रतापगढ़ में तीसरे नंबर पर रही।
सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को हुआ है, लोकसभा चुनावों के बरक्स भाजपा का वोट 14 प्रतिशत के करीब कम हुआ है। और एक सीट भी भाजपा के हाथ से निकल गई बाराबंकी की जैदपुर सीट भाजपा के पास थी जो उसने गवा दी और यह सीट सपा के हाथ लग गई। भाजपा का वोट प्रतिशत गिर कर अब 35. 6 रह गया है।
बात अगर बसपा के करे तो बसपा को भी करारा झटका इन उप चुनाव में लगा है बसपा के कब्जे वाली जलालपुर सीट बसपा गवा बैठी जबकि यह सीट आंबेडकर नगर की सुरक्षित सीट है लेकिन फिर भी बसपा इस सीट को बरकरार नहीं रख पाई और सपा ने यह सीट बसपा से झटक ली। बसपा 11में से सिर्फ 2सीटों पर ही दूसरे नंबर पर रही। और सिर्फ 17 प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाई।
टिप्पणियाँ