कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संभाला पदभार, पार्टी मुख्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
लखनऊ - प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वो पहली बार बस से राजधानी पहुंचे। उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से किया। पॉलीटेक्निक चैराहे से जुलूस के साथ उन्हें पार्टी कार्यालय लाया गया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा सात अक्टूबर को की गई थी। उस समय वह अपने क्षेत्र तमकुहीराज में थे। अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए वे कारों के लंबे काफिले के बजाय गोरखपुर से बस से लखनऊ आए।
पार्टी मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ पहुंचने के बाद अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहब आंबेडकर, महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
टिप्पणियाँ