एसपी ने व्रद्ध आश्रम में मनाई बुजुर्गो के साथ दीपावली


अमरोहा। जिले के पुलिस कप्तान डॉ. विपिन ताडा ने अपने परिवार के साथ मिलकर दीपों के पर्व दीपावली के पावन त्यौहार की खुशियां वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ बांटी तथा वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई।

 जिले के पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने एक नई मिसाल कायत कर मानवता का परिचय देते हुए दीपावली का त्यौहार थाना देहात इलाके में चलने वाले वृद्ध आश्रम में मनाया। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ पहुंचकर दीपावली के पावन त्यौहार के मौके पर वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ साथ सभी बुजुर्गों को फल व उपहार भेंट किए। इतना ही नहीं, उन सब के बीच दीपावली की खुशियां बांटते हुए आतिशबाजी भी की। साथ ही उन्होंने दीपावली का यह पावन त्यौहार बुजुर्गों के साथ अपनी फैमिली के साथ मनाया। पुलिस अधीक्षक डा.ताडा के मुताबिक जो अपने बच्चों और अपने परिवार से दूर हैं। उनके साथ में दीपावली मना कर काफी खुशी महसूस हुई और उनको कुछ देखकर उनके परिवार को खुशी महसूस हुई है। उनका कहना है कि वह ऐसा हर साल करेंगे। उन्होंने यह संकल्प लिया है और उनका मानना है कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया है।

 

टिप्पणियाँ