अमरोहा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व बाजारों , घरों को सजाया गया, रात्रि में जमकर हुई आतिशबाजी

अमरोहा। जनपद में दीपों का पर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने समुचित व्यवस्था की थी। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। पूजा पाठ के बाद रात्रि में जमकर आतिशबाजी हुई।

  वैसे तो दीपावली को मनाए जाने की तैयारी पिछले कई दिन से चल रही थी। बाजारों में इस दौरान खूब भीड़ रही तथा धनतेरस को बाजारों में जमकर धन बरसा। धनतेरस को विशेष बात यह रही कि इस बार मुस्लिम महिलाओं ने भी बर्तनों व सोने चांदी की खूद खरीदारी की। दीपों के इस त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। चोर, उचक्कों व जेबकतरों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। बाजारों, दुकानों व संस्थानों को पूरी तरह से सजाया व संवारा गया था। नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई, पानी की पूरी व्यवस्था की गई थी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने हिंदू भाईयां को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। धनतेरस, दीपावली व गोवर्धन का पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मरगूब सिददीकी ने दीपावली के अवसर पर बाजार में घूमकर अपने हिंदू भाईयों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भरत चांदना, फैसल सैफी, गौरव वर्मा, हाजी वाजिद अली, जीशान ेकुरैशी आदि मौजूद रहे।

 

 

टिप्पणियाँ