लखनऊ: - प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण ने लो0नि0वि0 के सभी मुख्य अभियन्ताओं व अधीक्षण अभियन्ताओं को निर्देश दिये हैं कि वह निर्माण कार्यों में गति लाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के अन्दर अनिवार्य रूप से पूरी की जाय। श्री गोकर्ण आज निर्माण भवन (लो0नि0वि0) में आयोजित विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिये कि प्रदेश के समस्त ब्लाक मुख्यालयों को 2 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय। शीघ्र से शीघ्र इस हेतु स्वीकृतियां ली जाय। उन्होंने नये मेडिकल काॅलेजों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने के संबंध मेें शीघ्र से शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
नये एयरपोर्टों तक मार्ग निर्माण कार्यों की समीक्षा भी उन्होंने की तथा प्रदेश में 80 नये राजमार्गों की स्वीकृति के सम्बंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लो0नि0वि0 श्री वी0के0 सिंह, मुख्य अभियन्ता (प्रथम) श्री संजय कुमार गोयल, मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ