परिवहन निगम ने जन सशक्तिकरण के लिए जारी किया टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर


लखनऊ -परिवहन  निगम द्वारा यात्रियों हेतु जन सशक्तिकरण के अन्तर्गत टोल फ्री हेल्पलाईन 1800 180 2877  नंबर जारी किया है।  जिसके माध्यम से यात्रियों से प्राप्त सुचना, सुझाव एवं समस्याओं का गुणात्मक समाधान कराते हुए सम्बन्धित को सूचित करना भी निर्धारित है।



काफी समय से निगम के चालक/परिचालक तथा अनुबन्धित बस स्वामियों द्वारा अपनी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाईन से जोड़े जाने हेतु अनुरोध किया जा रहा था। इसी कड़ी में यह सेवा अब से निगम के चालक/परिचालकों तथा अनुबन्धित बस स्वामियों हेतु भी विस्तारित कराई जा रही है। इससे लम्बे समय से चली आ रही मांग की पूर्ती हुयी है। इस सेवा के इस विस्तार सेवा का शुभारंभ मा. राज्य मंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार)  अशोक कटारिया जी द्वारा   किया गया।


इस नवीन सेवा के अन्तर्गत निगम के किसी भी क्षेत्र/डिपो के चालक/परिचालकों द्वारा अपनी ड्यूटी सम्बन्धी किसी भी समस्या को इस माध्यम से सूचित कर इसका समाधान कराया जा सकेगा। समाधान की कार्यवाही सम्बन्धित डिपो के स.क्षे.प्र. अथवा जिस स्तर के उपाधिकारी/अधिकारी के सम्बन्ध में है उनसे एक स्तर वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निस्तारित कराई जायेगी। समाधान की सूचना अवेदक को उपलब्ध कराई जायेगी तथा इसके गुणात्मक निस्तारण का परिवेक्षण मुख्यालय में प्र. प्र (कार्मिक) द्वारा किया जायेगा।


नवीन सेवा के अन्तर्गत ही अनुबन्धित बस स्वामियों हेतु भी संचालन सम्बन्धी किसी भी समस्या इसी माध्यम से सूचित करने पर इसका समाधान क्षे.प्र./प्र.प्र.(अनु.बस) द्वारा कराया जायेगा। अनुबन्धित बस स्वामियों के सम्बन्ध में समाधान की कार्यवाही भी उच्चतर स्तर से निस्तारित कराई जायेगी। समाधान की सूचना अवेदक को उपलब्ध कराई जायेगी तथा इसके गुणात्मक निस्तारण का परिवेक्षण मुख्यालय में प्र.प्र. (संचालन- अनु.बस) द्वारा किया जायेगा।


 


 


 


टिप्पणियाँ