कांग्रेस की न्याय यात्रा को नहीं मिली मंज़ूरी - यात्रा में पहुंचे नेता गिरफ्तार


शाहजहांपुर/हरदोई । स्वामी चिन्मयानंद मामले में प्रशासन ने शाहजहांपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर धारा 144 लागू कर दी है। 

         

दरअसल, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित न्याय पदयात्रा को प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा शाहजहांपुर से लखनऊ तक होनी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यात्रा पर रोक त्योहारों के मद्देनजर लगाई गई है। यात्रा निकाले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा था। 

 

दो दिन से पदयात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी रविवार देर रात तक प्रयास में लगे रहे कि अनुमति किसी तरह मिल जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने बताया कि यात्रा की अनुमति हर हाल में मिलेगी। 

        इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। लेकिन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से उनकी कोई बात नहीं हुई। पदयात्रा की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

        

हरदोई पुलिस लाइन कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करके लाया गया 


कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा मोना ने कहा  कि, यह सरकार की तानाशाही रवैया है जो न्याय के लिए जाने वाली कांग्रेस की यात्रा की रोका गया हम सबको गिरफ्तार किया गया हैं। 


महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव व आराधना मिश्रा मोना को गिरफ्तार कर हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल थाने ले जाया गया


 कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं को शाहजहांपुर पुलिस लाइन
में गिरफ्तार कर लाया गया


गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक, रोहित चौधरी, धीरज गुर्जर नेता विधानमंडल दल अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, अनूप पटेल प्रवक्ता नईम सिद्दीकी, सम्पूर्णानन्द मिश्रा, निर्मल शुक्ला आदि है। 



टिप्पणियाँ