राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


 लखनऊः  उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं तथा उनके सेवायोजक विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिये जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई, 2019 तक कर सकते है। 

यह जानकारी निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण श्री अजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवेदन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु मांगे गये है। 

श्री अजीत कुमार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्था पुरस्कार हेतु अपने आवेदन पत्र दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में 31 जुलाई, 2019 तक जमा करा सकते है। 

टिप्पणियाँ