भ्रष्ट अफसरों को जबरन वीआरएस दिया जाए : योगी

लखनऊ, - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकार में कोई जगह नहीं है।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जबरन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाये।

योगी सचिवालय प्रशासन विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे ।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्ट बाबुओं की सूची तैयार की जाए और सुझााव दिया कि उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए बाध्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ई-कार्यालय प्रणाली के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोन्नति, पदों को भरे जाने और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति जैसे मुद्दों पर उचित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाये। उनकी प्रोन्नति रोक दी जाये और उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में जल्द ही बायोमीट्रिक सिस्टम शुरू किया जाएगा।

योगी की चेतावनी ऐसे समय में आयी है, जब केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में 12 वरिष्ठ आयकर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इनमें एक संयुक्त आयुक्त रैंक का अधिकारी है।

भाषा अमृत देवेंद्र देवेंद्र 2006 2332 लखनऊ जसजस आवश्यक .लखनऊ प्रादे 121 उप्र योगी लीड वीआरएस भ्रष्ट अफसरों को जबरन वीआरएस दिया जाए : योगी लखनऊ, 20 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकार में कोई जगह नहीं है।

टिप्पणियाँ