सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सातवे चरण के प्रत्याशियों के लिए मायावती और अखिलेश ने किया प्रचार



 बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  मायावती  तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने  सलेमपुर में प्रत्याशी  आर एस कुशवाहा के समर्थन में संयुक्त जनसभा की बलिया में श्री अखिलेश यादव ने महागठबन्धन के प्रत्याशी श्री सनातन पाण्डेय के पक्ष में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

        बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश और अन्य राज्यों में कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों और कार्य प्रणाली के कारण देश के अधिकांश राज्यों में न तो गरीबी और बेरोजगारी दूर हुई और नहीं किसान खुशहाल हुए। समाज के अन्य वर्गो की जरूरतें भी पूरी नही हुई। दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़े वर्गो को पूरा लाभ भी नही मिल पाया। बहन मायावती जी ने कहा बाबा साहब ने कहा था कि सत्ता की मास्टर चाभी अपने पास रखनी होगी। इस उद््देश्य के लिए ही बसपा की स्थापना हुई। कांग्रेस की तरह भाजपा की नीतियां पूंजीवादी, सांप्रदायिक, द्वेषपूर्ण, जातिवादी और आम आदमी विरोधी है। इससे जनता त्रस्त है। भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी को जनता अब नही चलने देगी। भाजपा सरकार में आरक्षण अभी भी प्रभावहीन बना है। गरीब और व्यापारी दोनों दुखी हैं। सवर्ण समाज की भी स्थिति खराब है।

     

      जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण से जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है महागठबन्धन के प्रति समर्थन बढ़ता जा रहा है। इसी दिन का इंतजार जनता कर रही थी। जो वोट पड़ने जा रहा है वह देश की राजनीति में बदलाव लाने का काम करेगा। यह महागठबन्धन आजादी के सत्तर वर्षो में, जिन्हे हक और सम्मान नही मिला, उनका गठबन्धन है।

      अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होने पांच साल जनता को धोखा दिया और छल करके सरकार बनायी। महागठबन्धन की आंधी में उनकी नींव का पता नही चलेगा। भाजपा ने अच्छे दिन का भरोसा दिलाया था उसका पता नही चला। भाजपा के पांच वर्षो की केंद्र सरकार में नौजवानों को नौकरी-रोजगार नही मिला, किसानों को उनके लागत मूल्य का डेढ़ गुना मुनाफा का वादा झूठा साबित हुआ। खाद की बोरी से पांच किलो चोरी हो गया। चाय के नाम पर सत्ता में पहंुचे लोग इस बार चैकीदार के नाम पर धोखा देने आ गये। जनता को इस बार इनकी चैकी छीन लेनी है। समाजवादी सरकार में 102-108 एम्बुलंेस सेवा गरीबों की मदद के लिए बना था। डायल 100 से कानून व्यवस्था ठीक होनी थी। लेेकिन मुख्यमंत्री जी ने इसे ध्वस्त कर दिया। इसके कारण उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाए बढ़ गयी है।

     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोधियों को लखनऊ पुलिस द्वारा भेजा गया नोटिस असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ले एक्शन- शाहनवाज़ आलम

  नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2025 . कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ विचार रखने वाले नागरिकों के संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आज़ादी और विरोध करने के मौलिक अधिकारों के हनन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसलों की अवमानना पर स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की है. शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लखनऊ के कई नागरिकों को लखनऊ पुलिस द्वारा उनकी तरफ से वक़्फ़ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ होने वाले संभावित प्रदर्शनों में शामिल होने का अंदेशा जताकर उन्हें नोटिस भेजा गया है. जबकि अभी नागरिकों की तरफ से कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ भी नहीं है. सबसे गम्भीर मुद्दा यह है कि इन नोटिसों में नागरिकों को अगले एक साल तक के लिए उनसे शांति भंग का खतरा बताते हुए 50 हज़ार रुपये भी जमा कराने के साथ इतनी धनराशि की दो ज़मानतें भी मांगी जा रही हैं. शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यूपी पुलिस यह कैसे भूल सकती है कि उसकी यह कार्यवाई संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है जो नागर...

इंडिया गठबंधन की सफलता में अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी भूमिका- शाहनवाज़ आलम

  लखनऊ, 12 जून 2024 . लोकसभा चुनाव में भले जीत एनडीए की हुई हो लेकिन राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को देश ने नेता माना है. इंडिया गठबंधन को मिली सफलता में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा रोल है जिसे अल्पसंख्यक कांग्रेस ने अंजाम दिया. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित आभार और चुनाव समीक्षा बैठक में कहीं. बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने राहुल और प्रियंका गाँधी के सामाजिक न्याय, सीएए- एनआरसी विरोधी स्टैंड, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने के लिए किये गए वादों से प्रभावित होकर वोट दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन तबकों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.  शाहनवाज़ आलम ने कहा कि सीएसडीएस के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि पूरे देश में मुसलमान, दलित और पिछड़े कांग्रेस के मुख्य बेस वोटर रहे. वहीं कथित ऊँची जातियों का 70 प्रतिशत वोट भाजपा को गया. इस सवर्ण वोट बैंक को कां...

इफ्तार पार्टियों का आयोजन लगातार जारी।

  सीकर-राजस्थान।        जनपद मे माहे रमजान शुरू होने के साथ ही अनेक सामाजिक व शेक्षणिक संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत लोगो द्वारा इफ्तार का आयोजन का सीलसीला जारी है।    इस सीलसीले के तहत सीकर शहर मे आज इतवार को सीकर में पंचायत शेखावाटी लीलगरान और युवा कमेटी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सय्यदा मस्जिद फतेहपुर रोड़ भैरुपुरा कच्चा रास्ता सीकर में किया गया। ,जिसमे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी,इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज पढ़ी गई।