मुख्तार अब्बास नक़वी ने संभाला अल्पसंख्यक मामलो का मंत्रालय



नई दिल्ली - मोदी सरकार 2 के शपत ग्रहण के बाद विभागों के मिलते ही मंत्रियो ने अपना पदभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है।  इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं  अल्पसंख्यक मामलो के नवनियुक्त मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने भी अपना पद भार मंत्रालय जा कर ग्रहण किया।  मुख़्तार अब्बास नक़वी पूर्व की मोदी सरकार में भी अल्पसंख्यक मामलो के कैबिनेट मंत्री थे।  और अब नव गठित मंत्रिमंडल में भी उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे पूर्व मुख़्तार अब्बास नक़वी अटल बिहारी मंत्रिमंडल में भी सूचना और प्रसारण मंत्री रह चुके है। 



टिप्पणियाँ