व्यापारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का किया स्वागत


लखनऊ नौमान माजिद . अटल कनवेंशन सेंटर में लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से व्यापारिक सम्मेलन एवं होलो मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का व्यापारियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंजा। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस से परमात्मा ही नाराज हैं, कांग्रेस चाहती है की सभी सीटें जीतकर भाजपा संसद में बैठे।इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ब्रह्मण परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने सामाज में ब्रह्मणों के योगदान को चर्चा की।


टिप्पणियाँ