सौतेले भाइयों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप


बरेली। एक महिला के पैतृक मकान पर कब्जा करने के लिए उसके सौतेले भाइयों ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया। महिला के बारादरी क्षेत्र के कसाई टोला निवासी नायाब बानो अपनी पैतृक संपत्ति में रहती हैं। नायाब ने बताया कि उनके दादा हाजी मोहम्मद ने निधन से पहले मोहल्ले में ही स्थित अपने दो मकानों को वक्फ कर दिया था। उनके मुताबिक उनके सौतेले भाई शोएब और तय्यब उन्हें घर से निकाल कर दोनों मकानों पर पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि बिना वक्फ बोर्ड की मंजूरी के आरोपी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।मुताबिक उनके दादा दोनों मकानों को निधन से पहले ही वक्फ कर गए थे। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


 

टिप्पणियाँ