सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत


धुबरी (असम), (भाषा) असम के धुबरी जिले में शादी समारोह से लोगों को लेकर जा रही मैक्सी वैन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 



पुलिस के अनुसार घटना गौरीपुर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शुक्रवार की रात में हुई। 



पुलिस ने बताया कि वाहन का सहायक और दुल्हन के परिवार के चार सदस्यों की मौत घटनास्थल पर हो गई। 



पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में घायल हुए 13 लोगों को यहां एक अस्पताल में और कूचबिहार के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर है। 


टिप्पणियाँ