रोड शोः प्रियंका गांधी के इस अंदाज के मुरीद हुए गाजियाबादी, तस्वीरों में दिखा जुनून



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान तमाम गाजियाबादवासी उनके अंदाज के कायल हो गए। प्रियंका के रोड शो में जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग ही आम लोगों की भीड़ देखी गई वह आने वाले समय में अन्य पार्टियों के लिए चुनौती भी बन सकती है। प्रियंका के रोड शो की शुरुआत शहीद भगत सिंह को माल्यार्पण से साथ हुई। उनके रोड शो में विशाल जनसैलाब उमड़ा। कड़ी धूप के बाद भी प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ दिखी। सड़क के दोनों ओर आम जनता प्रियंका को देखने के लिए पहुंची। प्रियंका ने रोड शो के दौरान लोगों से खुलकर बात की। रमते राम रोड से डासना गेट, जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर उनका रोड शो समाप्त होगा। पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया था। इससे पहले उनके लिए दूसरा रूट चुना गया था। 


टिप्पणियाँ